HDB Financial IPO: एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने IPO के जरिए 12,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास आवेदन कर दिया है। सेबी के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर एचडीएफसी बैंक 10,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगा। इस तरह कुल आईपीओ साइज 12500 करोड़ रु का होगा।
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लाएगी IPO
ये भी पढ़ें -
एचडीएफसी बैंक की कितनी हिस्सेदारी
फिलहाल एचडीएफसी बैंक के पास एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो बैंक की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) यूनिट है। कंपनी ने अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए नए इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है।
इससे बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त उधार सहित फ्यूचर की कैपिटल आवश्यकताओं को सपोर्ट मिलेगा।
बैंक की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसे
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्टेड करने का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक के अक्टूबर, 2022 में लिए आदेश के बाद लिया गया है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट करना जरूरी है।
इस आईपीओ के बाद, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लागू नियमों के प्रावधानों के अनुपालन में बैंक की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी। (इनपुट - भाषा)
