बिजनेस

₹384 करोड़ की फंडिंग योजना के बाद Hazoor Multi Projects के शेयर अपर सर्किट पर

Hazoor Multi Projects: Hazoor Multi Projects : हजूर मल्टी प्रोजेक्ट​ के शेयरों में मंगलवार (29 जनवरी) को 5% की बढ़त दर्ज की गई और यह अपर सर्किट पर पहुंच गए। बीएसई में यह शेयर ₹52.30 पर खुले और बढ़ते हुए ₹53.83 के ऊपरी स्तर तक पहुंचे, जहां कारोबार रोक दिया गया।

Image

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट।

Photo : iStock

Hazoor Multi Projects : हजूर मल्टी प्रोजेक्ट के शेयरों में मंगलवार (29 जनवरी) को 5% की बढ़त दर्ज की गई और यह अपर सर्किट पर पहुंच गए। बीएसई में यह शेयर ₹52.30 पर खुले और बढ़ते हुए ₹53.83 के ऊपरी स्तर तक पहुंचे, जहां कारोबार रोक दिया गया।

₹384 करोड़ की फंडिंग की योजना

HMPL के बोर्ड ने कंपनी के विस्तार और नई बिजनेस रणनीतियों के लिए ₹383.78 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी 7.33 करोड़ पूरी तरह से कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करेगी, जो आगे चलकर समान संख्या में इक्विटी शेयरों में बदले जा सकते हैं। यह फंडिंग कंपनी के नए बिजनेस सेगमेंट के विस्तार और ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए की जा रही है।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नई एंट्री

सोमवार को HMPL ने घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की थी। कंपनी महाराष्ट्र में 1.2 GW के क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित करेगी, जो 4,200 एकड़ भूमि पर फैले होंगे।

HMPL शेयर प्राइस हिस्ट्री: मल्टीबैगर रिटर्न

6 महीने में 33% रिटर्न, 1 साल में 63% रिटर्न, 2 साल में 450% रिटर्न, 3 साल में 1782% रिटर्न और 5 साल में 33,543% रिटर्न दिया है। नवंबर 2024 में कंपनी ने अपने शेयरों का 10:1 के अनुपात में विभाजन किया था, जिससे निवेशकों को अधिक शेयर प्राप्त हुए थे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article