बिजनेस

पांच साल में 28840% रिटर्न्स ! हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों पर निवेशकों की नजर, जानें वजह

Small-cap stocks : हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को पिछले पांच वर्षों में 28,840% का शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में कंपनी ने 13.52 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन की घोषणा की है, जिससे शेयर बाजार में हलचल मच गई है।

Image

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स

Photo : iStock

Small-cap stocks in spotlight after allotment of new equity shares : स्मॉल-कैप कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने सोमवार, 10 मार्च 2025 को घोषणा की कि कंपनी की फंड-रेजिंग कमेटी ने 13,52,620 (13.52 लाख) इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है, जिनका फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है। यह जानकारी बीएसई में फाइलिंग के जरिए दी गई। फाइलिंग के अनुसार, 1,35,263 वारंट्स के कन्वर्जन के बाद प्रति शेयर 300 रुपये की कीमत पर ये शेयर जारी किए गए। इससे कंपनी को कुल ₹3,04,33,949 (₹3.04 करोड़) की धनराशि प्राप्त हुई।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी की फंड-रेजिंग कमेटी ने आज यानी सोमवार, 10 मार्च 2025 को हुई बैठक में 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 13,52,620 इक्विटी शेयरों का आवंटन मंजूर किया है। ये शेयर 300 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर जारी किए गए हैं।" इस आवंटन के तहत वेस्ट मिडलैंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और निर्मला देवी दुगर को इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। इस आवंटन के बाद, कंपनी की कुल जारी और चुकता पूंजी ₹22,18,98,410 हो गई है, जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है।

शेयर बाजार में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन

सोमवार के शेयर बाजार सत्र में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 4.38% की बढ़त के साथ ₹43.41 पर बंद हुए, जबकि पिछले सत्र में यह ₹41.59 पर थे। कंपनी के शेयरों ने पिछले पांच वर्षों में 28,840% का भारी रिटर्न दिया है। हालांकि, वर्ष 2025 में अब तक (YTD) यह स्टॉक 18.75% की गिरावट पर है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 23.85% की बढ़ोतरी हुई है। 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹63.90 (12 सितंबर 2024) है।

52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹28.41 (28 मार्च 2024) है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article