Credit Card: क्या आपने पहली बार क्रेडिट कार्ड लिया? जानिए कैसे पढ़ें क्रेडिट कार्ड बिल

Credit Card: अगर आपने पहली बार क्रेडिट कार्ड लिया है तो आपको इसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए। क्रेडिट कार्ड बिल को पढ़ने आना चाहिए। यहां विस्तार से जानिए।

Credit Card: जब आप अपना पहला क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं तो काफी रोमांच महसूस करते हैं। क्योंकि यह आपको कई तरह की आर्थिक सुविधाएं भी देता है। यह आपकी क्रेडिट जर्नी की शुरुआत का प्रतीक है। लेकिन इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करेंगे तो आप फायदे में रहेंगे। अगर लापरवाही बरती तो भारी नुकसान भी हो सकता है। क्रेडिट कार्ड आपके क्रेडिट हिस्ट्री को बनाने और सुधारने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको मंथली क्रेडिट कार्ड डिटेल समझना जरूरी है। जिससे आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

Credit Card, Credit Card Bill, Credit History, Credit Card Bill History, Credit Card Statement, Credit Card News

क्रेडिट कार्ड के बारे में खास बातें जानिए

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट क्या है?

हर महीने आपकी क्रेडिट कार्ड कंपनी आपको डिटेल भेजती है जिसमें उसके बिलिंग साइकल के दौरान आपके क्रेडिट कार्ड से लिए गए सभी लेनदेन का डिटेल होता है जो आमतौर पर एक महीने का होता है। बिलिंग साइकल के बाहर किए गए किसी भी लेनदेन को अगले महीने के डिलेट में शामिल किया जाता है। आपका कार्ड जारीकर्ता कुछ ब्याज-फ्री डे का भी ऑफर करता है जो आम तौर पर आपके स्टेटमेंट जनरेट होने के दिन से शुरू होते हैं। इसका ब्यौरा भी आपके स्टेटमेंट में शामिल होता है।

End of Feed