बिजनेस

Alert: क्या आपके पास आया है 'Cold Drink' वाला ये मैसेज? सरकार ने दी ये चेतावनी; ऐसे रहे अलर्ट

PIB Fact Check: एक X पोस्ट के जरिए, PIB फैक्ट चेक यूनिट ने अफवाहों और झूठे दावों को खारिज करते हुए पुष्टि की है कि यह एक फर्जी मैसेज है और यूजर्स से इस फर्जी सूचना पर विश्वास न करने के लिए कहा है।

Image

फ्रॉड अलर्ट।

Photo : iStock

PIB Fact Check: वॉट्सऐप पर चल रहे एक फर्जी मैसेज के खिलाफ भारत सरकार ने चेतावनी जारी की है। व्हॉट्सऐप यूजर्स को यह मैसेज सरकार की ओर से होने का दावा करते हुए भेजा जा रहा है। इसमें कोल्ड ड्रिंक्स से बचने के लिए कहा गया है। जिसका कहना है कि इससे इबोला वायरस हो सकता है। हालांकि, यह एक फर्जी मैसेज है जिसकी PIB फैक्ट चेक ने पुष्टि की है। एक X पोस्ट के जरिए, PIB फैक्ट चेक यूनिट ने अफवाहों और झूठे दावों को खारिज करते हुए पुष्टि की है कि यह एक फर्जी मैसेज है और यूजर्स से इस फर्जी सूचना पर विश्वास न करने के लिए कहा है।

X पोस्ट में लिखा है, "क्या आपको भी #वॉट्सऐप फॉरवर्ड मिला है जिसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार ने नागरिकों को कोल्ड ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी है क्योंकि वे इबोला वायरस से दूषित हैं #PIBFactCheck सावधान रहें! यह मैसेज #फर्जी है @MoHFW_INDIA ने ऐसी कोई सलाह जारी नहीं की है!"

मैसेज में क्या कहा गया?

कृपया हैदराबाद पुलिस इस जानकारी को पूरे भारत में फॉरवर्ड करें। कृपया माजा, कोको कोला, 7अप, थम्प्स, पेप्सी, स्प्राइट आदि जैसे सॉफ्ट ड्रिंक न पिएं क्योंकि कंपनी के किसी कर्मचारी ने इसमें इबोला नामक खतरनाक वायरस का दूषित खून मिला दिया था। यह खबर कल NDTV चैनल पर रिपोर्ट की गई थी। कृपया इस संदेश को सभी को फॉरवर्ड करके मदद करें। धन्यवाद।”

WhatsApp संदेशों से ऐसे रखें सुरक्षित

-हमेशा मैसेज भेजने की प्रोफ़ाइल और संपर्क विवरण की जाँच करें।

-मैसेज सही हैं या नहीं यह चेक करें।

-अज्ञात मैसेजों में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से हमेशा से बचें।

-कभी भी अपने व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि आपका बैंक खाता नंबर, क्रेडिट कार्ड की जानकारी या पासवर्ड, WhatsApp पर किसी के साथ शेयर न करें।

-जब तक कि आप उनकी पहचान के बारे में पूरी तरह सुनिश्चित न हों क्योंकि स्कैमर्स अक्सर आपको जल्दी से जल्दी कार्रवाई करने के लिए उकसाने की भावना पैदा करते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article