आपने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है? रिन्युअल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 23, 2023, 02:52 PM IST

आजकल अधिकांश लोग अपनी जरुरत के हिसाब हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) खरीदते हैं। लेकिन कई लोग पॉलिसी के शर्तों के बारे जानकारी नहीं रखते हैं इसलिए पॉलिसी रिन्युअल से कुछ बातों पर गौर कराना चाहिए।

आप अपने लाइफ को सुरक्षित बनाने के लिए कई तरह के इंश्योरेंस कराते हैं। उनमें से एक है हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance Policy)। आप नहीं चाहते कि किसी भीतर की हेल्थ समस्या में आर्थिक परेशानी होगी। इसलिए खुद का, पत्नी व बच्चों और माता-पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं। पूरी फैमिली के कवर करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा होना महत्वपूर्ण है। ऐसी आपात स्थितियों के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा कवर होना आवश्यक है।

Health Insurance Policy

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Health Insurance Policy: रिन्युअल तारीख का ध्यान रखें

हेल्थ इंश्योरेंस का समय पर नवीनीकरण कराना नितांत आवश्यक है। प्रत्येक पॉलिसी 1 से 3 वर्ष की अवधि के लिए हो सकती है उसके बाद उसका नवीनीकरण जरूरी होता है। कुछ मामलों में पहले से मौजूद बीमारी के लिए चार साल की अवधि के लिए छूट दी जाती है। पॉलिसी को लगातार एक्टिव रखना होता है। अगर नवीनीकरण में देरी होता है तो पॉलिसी की निरंतरता खत्म सकती है और फिर से उस पॉलिसी को नई पॉलिसी की तरह खरीदना पड़ता है।

End of Feed