EPFO Pension अचानक बंद हो गई? घर बैठे करें ये काम, तुरंत शुरू हो जाएगी पेंशन

समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जमा नहीं करने पर आपका ईपीएओ से मिलने वाला पेंशन रुक सकता है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे डीएलसी जमा कर सकते हैं।

अगर आपके घर में किसी बुजुर्ग की EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से आने वाली मासिक पेंशन अचानक रुक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर ऐसा एक छोटी सी चूक की वजह से होता है। आप बिना किसी ईपीएफओ (EPFO) दफ्तर के चक्कर काटे, घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी पेंशन फिर से चालू करा सकते हैं। आइए पेंशन रुकने के 4 सबसे बड़े कारण और उन्हें ठीक करने का तरीका जानते हैं।

EPFO Pension

ईपीएफओ पेंशन

EPFO पेंशन रोके जाने के मुख्य 4 कारण

जीवन प्रमाण पत्र न जमा होना: प्रत्येक पेंशनभोगी को वर्ष में एक बार 'जीवन प्रमाण पत्र' जमा करना अनिवार्य होता है। अगर आप इसकी समय सीमा चूक जाते हैं, तो प्रमाण पत्र जमा होने तक आपकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है। पेंशन को चालू करने के लिए आपको अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

End of Feed