मल्टीनेशनल कंपनियों में छंटनी का दौर, लेकिन भारत में कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, 2023 में बढ़ेगा इतना वेतन

  • Curated by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 24, 2023, 01:18 PM IST

अपने 28वें वार्षिक वेतन वृद्धि सर्वे में एऑन इंडिया (Aon India) ने पाया कि 46 प्रतिशत भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों को दो अंकों की वेतन वृद्धि की पेशकश करने के लिए तैयार हैं।

एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल टेक कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है, वहीं भारतीय कंपनियां साल 2023 के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रही है। 2023 में वेतन में 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद के साथ इंडिया इंक दो अंकों में वेतन बढ़ोतरी दर्ज करना जारी रखेगा। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओन हेविट ग्लोबल के वेतन वृद्धि सर्वे के अनुसार, भारत एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था है जहां आर्थिक अस्थिरता को लेकर चिंता के बावजूद अनुमानित बढ़ोतरी दो अंकों में बनी हुई है।

Salary Hike

46 प्रतिशत भारतीय संगठन कर्मचारियों को दो अंकों की वेतन वृद्धि के लिए तैयार

40 उद्योगों की 1,400 कंपनियों का सर्वे

40 उद्योगों की 1,400 कंपनियों के सर्वे में सामने आया कि इनमें से 46 प्रतिशत कंपनियों को 2023 में दो अंकों की वेतन बढ़ोतरी देने की उम्मीद है। पिछले साल वेतन में सामान्य से अधिक 10.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, क्योंकि कंपनियों ने कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में वेतन वृद्धि में भारी कटौती की थी।

End of Feed