बिजनेस

Ratan Tata Successor: किसके हाथ होगी टाटा ग्रुप की कमान? कौन होगा 'रतन टाटा' का वारिस

Ratan Tata Successor: रतन टाटा के निधन के बाद अब सभी की निगाहें टाटा के उत्तराधिकारियों की अगली पीढ़ी पर टिकी हैं, जो 365 बिलियन डॉलर की इस विशाल कंपनी का नेतृत्व करेगा। इनमें रतन टाटा के सौतेले भाई, भतीजे और भतीजी के नाम शामिल हैं।

Image

Ratan Tata Successor

Ratan Tata Death: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा, जिन्हें टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय दिया जाता है, का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कंपनी ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। रतन टाटा बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। उनके निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन होगा।

कौन होगा 'टाटा' का उत्तराधिकारी?

रतन टाटा के निधन के बाद अब सभी की निगाहें टाटा के उत्तराधिकारियों की अगली पीढ़ी पर टिकी हैं, जिन्हें नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के अगले ग्रुप लीडर के रूप में बताया जा रहा है, जो 365 बिलियन डॉलर की इस विशाल कंपनी का नेतृत्व करेगा। इनमें रतन टाटा के सौतेले भाई, भतीजे और भतीजी के नाम शामिल हैं।

नोएल टाटा (67 वर्ष)

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा को टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। नोएल नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट, जेएन टाटा एंडोमेंट और बाई हीराबाई जेएन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से जुड़े हुए हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल नवल टाटा कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड और स्मिथ पीएलसी के बोर्ड में भी हैं।

नोएल टाटा

नोएल टाटा

लिआह टाटा (39 वर्ष)

नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी लिआह ने स्पेन के मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह 2006 से इस समूह से जुड़ी हुई हैं, जब वह ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेस में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में शामिल हुईं और अब इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम करती हैं। वह टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सार्वजनिक ट्रस्ट में भी काम करती हैं।

लिआह टाटा

लिआह टाटा

माया टाटा (34 वर्ष)

नोएल टाटा की छोटी बेटी ने अपना करियर टाटा समूह की प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेस- टाटा कैपिटल में एनालिस्ट के रूप में शुरू किया। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, माया ने अपनी पढ़ाई यूके के बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने कई टाटा कंपनियों में काम किया है। उन्हें भी टाटा समूह का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।

लिआह टाटा

लिआह टाटा

नेविल टाटा (32 वर्ष)

नेविल टाटा, नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के दूसरे बेटे हैं। उन्होंने समूह की रिटेल चैन- ट्रेंट से अपनी करियर की शुरुआत की। इस साल की शुरुआत में, उन्हें टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स के बोर्ड में भी जगह मिली, जो टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट, टाटा संस और सरकार द्वारा गठित एक गैर-लाभकारी ट्रैनिंग संगठन है। इस साल तीनों (लिआ, माया और नेविल) को 5 ट्रस्टों का ट्रस्टी बनाया गया।

नेविल टाटा

नेविल टाटा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article