बिजनेस

HAL Share Price: HAL कमाई कराने में मचाएगा धमाल! जानें किस कीमत पर थमेगी तेजी

HAL Share Price Target 2025: HAL Share पर ET NOW Swadesh के एक खास कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मार्केट एक्सपर्ट स्नेहा ने अपनी निवेश की राय दी है जो निवेशकों बहुत काम आ सकती है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं।

Image

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ।

Photo : Times Now Digital

HAL Share Price: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) भारत का एक प्रमुख सरकारी कंपनी है जो विमानन और डिफेंस इंडस्ट्री में प्रमुख भूमिका निभाती है। ये भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी विमान, हेलीकॉप्टर, इंजन और अन्य एयरोस्पेस प्रोडक्ट के डिजाइन, डेपलपमेंट और रिपेरिंग के लिए जानी जाती है। इसके HAL Share पर ET NOW Swadesh के एक खास कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मार्केट एक्सपर्ट स्नेहा ने अपनी निवेश की राय दी है जो निवेशकों बहुत काम आ सकती है, तो चलिए विस्तार से जानते हैं।

HAL Share Price Target 2025

ET NOW Swadesh से बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट स्नेहा ने बताया कि में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) के शेयर में एक बेस फार्मेशन बन रहा है। इसमें 3950 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक एक अच्छा बेस बन गया है। स्टॉक में जो तेजी कुछ समय में देखी है, उससे यह 89 EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के भी पार हो गया है। अगर इस स्टॉक में तेजी बनी रहती है और ये 4,600 या 4700 के लेवल को पार कर जाएगा। ऐसे में संभावना बन रही है कि मोमेंटम जारी रह सकता है और आने वाले समय में 5100 और 5200 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अगर किसी ने इस स्टॉक को काफी ऊँची कीमत पर खरीद कर होल्ड किया हुआ है तो, होल्ड जारी रख सकते हैं। उन्होंने 2300 पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article