बिजनेस

HAL Target: HAL के पास 97000 करोड़ रु की ऑर्डर बुक, मार्केट एक्सपर्ट ने दी शेयर HOLD करने की सलाह

HAL Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट विनोद के साथ बातचीत में एक दर्शक ने सवाल किया कि उनके पास 4600 रु के भाव पर HAL के 100 शेयर हैं। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर विनोद ने कहा कि HAL एक फंडामेंटल स्टॉक है। इसे होल्ड करें।

Image

HAL को करें होल्ड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HAL के पास 97000 करोड़ रु की ऑर्डर बुक
  • शेयर HOLD करने की सलाह
  • लंबी अवधि के लिए रखें

HAL Share Price Target: सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर BSE पर 51.20 रु या 1.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 4419.55 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 0.33 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक महीने में 5.69 फीसदी फिसला है। हालांकि HAL का शेयर इसलिए काफी अच्छा माना जा रहा है कि इसके पास मजबूत ऑर्डर बुक है। एक एक्सपर्ट ने HAL के शेयर रखने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

HOLD करें HAL

ईटी नाउ स्वदेश पर मार्केट एक्सपर्ट विनोद के साथ बातचीत में एक दर्शक ने सवाल किया कि उनके पास 4600 रु के भाव पर HAL के 100 शेयर हैं। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर विनोद ने कहा कि HAL एक फंडामेंटल स्टॉक है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास ये शेयर है तो इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करें।

विनोद के अनुसार कंपनी का ओवरऑल बिजनेस पिछले तीन वर्षों में काफी बेहतर रहा। इसके पास 95 से 97 हजार करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक भी है।

6 महीनों में कितना चढ़ा

  • 6 महीनों में HAL का शेयर 30 फीसदी चढ़ा
  • 2024 में अब तक ये 56.34 फीसदी ऊपर गया
  • 1 साल में ये 126 फीसदी मजबूत हुआ है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article