GST on UPI: पूरी तरह से झूठी और भ्रामक...सरकार ने 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर जीएसटी की खबरों को सिरे से खारिज किया

UPI Transaction Tax Rumors: हाल ही में चल रही खबरों में दावा किया गया था कि ₹2000 से अधिक की UPI लेनदेन पर सरकार GST लगाने की योजना बना रही है। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है और ये खबरें पूरी तरह झूठी व भ्रामक हैं। सरकार UPI और डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है।

Government calls UPI GST a lie: 18 अप्रैल को वित्त मंत्रालय ने मीडिया में चल रही उन खबरों को “पूरी तरह झूठी और भ्रामक” बताया, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार ₹2,000 से अधिक की यूपीआई (UPI) लेनदेन पर जीएसटी लगाने पर विचार कर रही है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि “वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।”

gst-on-upi-fake-news-clarification-hindi

UPI पर ₹2000 से ऊपर GST? सरकार ने दी बड़ी सफाई

UPI पर MDR नहीं, इसलिए GST भी नहीं

सरकार के अनुसार, वर्तमान में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं लगाया जाता, इसलिए जीएसटी की कोई बात ही नहीं उठती। जनवरी 2020 से सरकार ने पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई पेमेंट्स पर MDR हटा दिया था।

End of Feed