बिजनेस

Copper is the next gold: गोल्ड छोड़ो, अब कॉपर में है सुनहरा मौका, बनेगा असली सोना; जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड

Invest in Copper India: कॉपर की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसे भविष्य की रणनीतिक धातु माना जा रहा है। अनिल अग्रवाल ने इसे भारत के लिए एक सुनहरा मौका बताया है और उद्यमियों को इसमें निवेश की सलाह दी है। वहीं, दुनिया की बड़ी कंपनियां भी अब कॉपर की ओर झुकाव दिखा रही हैं।

Image

भारत के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अनिल अग्रवाल की अपील

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Copper is the next gold: वेदान्ता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कॉपर को "अगला गोल्ड" करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह धातु इलेक्ट्रिक वाहनों, रिन्यूएबल एनर्जी, AI और डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रही है। अनिल अग्रवाल ने बताया कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड माइनिंग कंपनी, Barrick Gold, अब अपने नाम से "Gold" हटाने की तैयारी में है। अब कंपनी खुद को "Barrick Mining Corporation" कहलाना चाहती है, क्योंकि वह तेजी से कॉपर माइनिंग की ओर बढ़ रही है।

भारत के लिए बड़ा अवसर

अग्रवाल ने कहा कि भारत में क्रिटिकल और ट्रांजिशन मेटल्स की खोज और उत्पादन की बड़ी संभावनाएं हैं। यह समय है जब युवा उद्यमियों और निवेशकों को इस क्षेत्र में कदम रखना चाहिए। उन्होंने इसे एक “मिशन” बनाने की अपील की।

गोल्ड की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

दूसरी ओर, दिल्ली में सोने की कीमत ₹98,170 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। बीते दिन गोल्ड की कीमत ₹1,650 बढ़कर ₹98,100 तक गई थी। इससे गोल्ड में निवेश करने वालों को भी अच्छा रिटर्न मिला है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article