बिजनेस

Cement Industry Growth: चालू वित्त वर्ष में सीमेंट उद्योग की वृद्धि चार-पांच प्रतिशत रहने का अनुमान : इक्रा

Cement Industry Growth: मांग में कमी और अधिक आपूर्ति के कारण कीमतें दबाव में रहने के कारण परिचालन लाभ मार्जिन सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 3.75 प्रतिशत घटकर 12 प्रतिशत और पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 1.92 प्रतिशत घटकर 14 प्रतिशत रह गया।

Image

सीमेंट उद्योग।

Photo : Twitter

Cement Industry Growth: रेटिंग एजेंसी इक्रा ने निर्माण गतिविधियों में सुस्ती के कारण चालू वित्त वर्ष (2024-25) में सीमेंट उद्योग के लिए अपने वृद्धि के अनुमान को घटाकर चार-पांच प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग 44.5 से 45 करोड़ टन रहेगी। इस पहले जुलाई में इक्रा ने दूसरी छमाही में मांग में बेहतर वृद्धि की उम्मीद जताते हुए सीमेंट उद्योग में सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।

बयान के अनुसार, हालांकि, इक्रा ने अब अपने अनुमान को ‘आम चुनावों के बाद आवास और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों में अपेक्षा से धीमी वृद्धि के कारण’ संशोधित किया है।

इसके अलावा, मांग में कमी और अधिक आपूर्ति के कारण कीमतें दबाव में रहने के कारण परिचालन लाभ मार्जिन सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 3.75 प्रतिशत घटकर 12 प्रतिशत और पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 1.92 प्रतिशत घटकर 14 प्रतिशत रह गया।

इसमें कहा गया, “अच्छे मानसून, बेहतर खरीफ उत्पादन और रबी फसल की बुवाई को समर्थन देने वाले जलाशयों के चरम स्तर के कारण कृषि नकदी प्रवाह में संभावित सुधार से दूसरी छमाही में ग्रामीण खपत में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण आवास क्षेत्र में सीमेंट की मांग बढ़ेगी।”

इसके अलावा, शहरी आवास के लिए निरंतर अच्छी मांग से सीमेंट की मात्रा में वृद्धि का समर्थन करना चाहिए। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सरकारी खर्च में वृद्धि से दूसरी छमाही में बुनियादी ढांचा खंड में भी अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article