बिजनेस

Graphisads IPO: ग्राफिसैड्स का आईपीओ हुआ फुल सब्सक्राइब, पैसा लगाने से पहले जानिए कितना है GMP

Graphisads IPO Subscription Status: ग्राफिसैड्स एक एसएमई आईपीओ है, जिसका फिक्स्ड प्राइस है। ये आईपीओ इश्यू मंगलवार 5 दिसंबर तक खुला रहेगा।

Image

ग्राफिसैड्स का आईपीओ हुआ फुल सब्सक्राइब

KEY HIGHLIGHTS
  • फुल सब्सक्राइब हुआ ग्राफिसैड्स का आईपीओ
  • 5 दिसंबर तक पैसा लगाने का मौका
  • जीएमपी से नहीं है मुनाफे के संकेत

Graphisads IPO Subscription Status: मार्केटिंग और विज्ञापन कंपनी ग्राफिसैड्स लिमिटेड (Graphisads) का आईपीओ (IPO) 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ग्राफिसैड्स के आईपीओ को दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया है। ग्राफिसैड्स एक एसएमई आईपीओ है, जिसका फिक्स्ड प्राइस है। ये आईपीओ इश्यू मंगलवार 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। आगे जानिए इस आईपीओ फायदे के संकेत मिल रहे हैं या नहीं।

ये है आईपीओ की डिटेल

ग्राफिसैड्स का आईपीओ बीते गुरुवार को खुला था और शुक्रवार तक इसे 1.10 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया। आईपीओ में बेचे जाने वाले 45.69 लाख शेयरों की तुलना में कंपनी को 50.48 लाख इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.27 गुना और अन्य कैटेगरी में 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 111 रु है। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी एक लॉट में कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना जरूरी है।

प्रॉफिट के संकेत हैं या नहीं

ग्राफिसैड्स का आईपीओ 53.41 करोड़ रु का है। आईपीओ वॉच के अनुसार ग्राफिसैड्स का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) जीरो है। यानी इसके आईपीओ से फिलहाल फायदा मिलने के संकेत नहीं हैं।

क्या है कंपनी का बिजनेस

ग्राफिसैड्स लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग और कम्युनिकेशंस एजेंसी है, जो अपने ग्राहकों को कई तरह के विज्ञापन सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को ये सेवाएं देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article