युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब एलपीजी कंपनियों को मिलेगी 'प्रायोरिटी' पर गैस

LPG Supply: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के चलते भारत में गैस के आयात (Import) पर पड़ने वाले असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। नई सरकारी अधिसूचना के अनुसार, देश में उत्पादित होने वाली प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की आपूर्ति अब प्राथमिकता के आधार पर उन इकाइयों को की जाएगी जो इसका इस्तेमाल एलपीजी (LPG) उत्पादन के लिए करती हैं।

LPG Supply: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आयात प्रभावित होने के बीच एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर उन इकाइयों को की जाएगी, जो इसका इस्तेमाल एलपीजी उत्पादन के लिए करती हैं। अभी तक सीएनजी और घरों में पाइप के जरिये पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) ही ऐसे दो प्राथमिकता वाले क्षेत्र थे, जिन्हें कच्चे माल के रूप में घरेलू प्राकृतिक गैस मिलती थी। हालांकि, सोमवार देर रात एक गजट अधिसूचना जारी होने के बाद एलपीजी को भी प्राकृतिक गैस पाने वाले प्राथमिक क्षेत्रों की सूची में शामिल कर लिया गया है।

LPG Supply

एलपीजी उत्पादन करने वाली इकाइयों को मिलेगी गैस आवंटन में प्राथमिकता (Photo: iStock)

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलपीजी उत्पादन, सीएनजी और घरों में पाइप से मिलने वाली रसोई गैस को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है ताकि इनकी जरूरत पहले पूरी की जा सके। इन क्षेत्रों को पिछले छह महीने की औसत खपत के आधार पर 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और उसके बाद ही अन्य क्षेत्रों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

End of Feed