बिजनेस

लैपटॉप आयात के लाइसेंस के लिए आवेदन की समयसीमा एक माह बढ़ा सकती है सरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 4, 2023, 09:15 PM IST

सरकार इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करेगी कि पहले से पारगमन में मौजूद खेप को मंगाने में कंपनियों को किसी तरह की असुविधा न हो।सरकार ने एक दिन पहले ही इन उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस को जरूरी कर दिया था। यह कदम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से इन उपकरणों के हार्डवेयर में मौजूद खामियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

लैपटॉप और टैबलेट के आयात का लाइसेंस हासिल करने के लिए कंपनियों को आवेदन के लिए सरकार निर्धारित समय से अधिक वक्त दे सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि लाइसेंस के लिए आवेदन करने की समयसीमा को एक महीना तक बढ़ाया जा सकता है। इस बारे में विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) जल्द ही नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, लैपटॉप, टैबलेट एवं ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) जैसे उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस को जरूरी किए जाने के बाद कंपनियों को आवेदन के लिए अधिक वक्त दिया जा सकता है।

सरकार इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करेगी कि पहले से पारगमन में मौजूद खेप को मंगाने में कंपनियों को किसी तरह की असुविधा न हो।सरकार ने एक दिन पहले ही इन उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस को जरूरी कर दिया था। यह कदम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से इन उपकरणों के हार्डवेयर में मौजूद खामियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि लाइसेंस के आधार पर आयात की मंजूरी देने से केंद्र सरकार इसपर नजर रख पाएगी कि भारत में किस देश में निर्मित लैपटॉप एवं टैबलेट आ रहे हैं। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।

End of Article