बिजनेस

सरकार ने लॉन्च किया नेशनल हल्दी बोर्ड, बढ़ेगा निर्यात, किसानों को होगा फायदा

National Turmeric Board: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में बोर्ड का उद्घाटन किया और पल्ले गंगा रेड्डी को इसका अध्यक्ष घोषित किया। बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बोर्ड महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मेघालय और अन्य सहित 20 राज्यों में फैले हल्दी किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान देगा।"

Image

Union Minister Piyush Goyal (File Photo)

Photo : PTI

National Turmeric Board: देश में हल्दी के नए उत्पादों के विकास और रिसर्च के लिए सरकार ने मंगलवार को नेशनल हल्दी बोर्ड लॉन्च किया है। यह बोर्ड हल्दी की खेती से जुड़े किसानों के कल्याण और अच्छी वैराएटी एवं निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में बोर्ड का उद्घाटन किया और पल्ले गंगा रेड्डी को इसका अध्यक्ष घोषित किया। बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बोर्ड महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मेघालय और अन्य सहित 20 राज्यों में फैले हल्दी किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान देगा।"

वैश्विक हल्दी व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2023-24 के दौरान 226.5 मिलियन डॉलर मूल्य की 1.62 लाख टन हल्दी और हल्दी उत्पादों का निर्यात किया गया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्दी उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं और हल्दी बोर्ड के गठन से देश में हल्दी उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी।" राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड में विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि, निर्यातकों और उत्पादकों के निकायों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बोर्ड हल्दी के आवश्यक एवं औषधीय गुणों के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसकी उपज बढ़ाने के तरीकों और नए बाजारों में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को बढ़ावा देने पर भी विचार करेगा। इसके अतिरिक्त, बोर्ड हल्दी उत्पादन और निर्यात की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को भी सुनिश्चित करेगा।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में 3.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की खेती की गई थी और इस दौरान उत्पादन 10.74 लाख टन रहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक हल्दी उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है और यहां हल्दी की 30 किस्में उत्पादित की जाती हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article