बिजनेस

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने 2 रु प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, 8 अप्रैल से होगी लागू

Petrol-Diesel Price Hike: सरकार ने आज सोमवार 7 अप्रैल को डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ताजा अधिसूचना के अनुसार, उत्पाद शुल्क में ये बढ़ोतरी 8 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

Image

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
  • 2 रु प्रति का हुआ इजाफा
  • 8 अप्रैल से बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

Petrol-Diesel Price: सरकार ने आज सोमवार 7 अप्रैल को डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ताजा अधिसूचना के अनुसार, उत्पाद शुल्क में ये बढ़ोतरी 8 अप्रैल 2025 से लागू होगी। यह फैसला वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रम्प के टैरिफ के बीच लिया गया है। इस फैसले से केंद्र सरकार के रेवेन्यू कलेक्शन में वृद्धि होगी। मगर खास बात ये है कि इससे पेट्रोल-डीजल के रिटेल दाम नहीं बढ़ेंगे। जी हां इस बात की जानकारी खुद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी है।

ये भी पढ़ें -

पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी। यानी आम आदमी के लिए फिलहाल कोई टेंशन वाली बात नहीं है।

इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में कमी के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई कटौती के साथ उत्पाद शुल्क में वृद्धि को बैलेंस किए जाने की उम्मीद है।

ब्रेंट और WTI दोनों क्रूड बेंचमार्क गिरे

ब्रेंट और WTI दोनों क्रूड बेंचमार्क अप्रैल 2021 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए, जिसमें ब्रेंट फ्यूचर्स 2.23 डॉलर या 3.4% गिरकर 63.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया और यू.एस. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 2.22 डॉलर या 3.58% गिरकर 59.77 डॉलर पर आ गया।

बीते सप्ताह में ब्रेंट और WTI में क्रमशः 10.9% और 10.6% की गिरावट दर्ज की गई।

कीमतों में कटौती की थी उम्मीद

हाल ही में, तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के अपने वर्तमान निचले स्तर पर बने रहने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कटौती की उम्मीद जताई थी। पर फिलहाल इन पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गयी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article