बिजनेस

GST Return Filing Deadline Extended: सरकार ने GST भरने वालों को दी बड़ी राहत, इस डेट तक बढ़ी डेडलाइन

GST Return Filing Deadline Extended: दिसंबर के लिए GSTR-1 फाइलिंग की अंतिम तिथि अब 13 जनवरी होगी। वहीं, QRMP स्कीम के तहत अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए त्रैमासिक भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए यह तिथि 15 जनवरी तय की गई है।

Image

GST Return Filing Deadline Extended: सरकार ने GST भरने वालों को दी बड़ी राहत, इस डेट तक बढ़ी डेडलाइन

GST Return Filing Deadline Extended: सरकार ने शुक्रवार को मंथली GST सेल रिटर्न (GSTR-1) और GST पेमेंट की समय सीमा दो दिन बढ़ाने की घोषणा की है। यह फैसला तकनीकी समस्याओं के चलते लिया गया, जिसने GSTN सिस्टम को प्रभावित किया। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अनुसार, दिसंबर के लिए GSTR-1 फाइलिंग की अंतिम तिथि अब 13 जनवरी होगी। वहीं, QRMP स्कीम के तहत अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए त्रैमासिक भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए यह तिथि 15 जनवरी तय की गई है।

पहले थी यह समय सीमा

  • मासिक GSTR-1 फाइलिंग: 11 जनवरी
  • त्रैमासिक करदाताओं के लिए: 13 जनवरी

GSTR-3B फाइलिंग की लास्ट डेट भी बढ़ी

GST भुगतान के लिए GSTR-3B फाइलिंग की अंतिम तिथि भी 20 जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी गई है। त्रैमासिक भुगतान करने वालों के लिए तिथि अब 24 जनवरी और 26 जनवरी (राज्य-वार पंजीकरण के आधार पर) होगी।

GSTN ने दी तकनीकी समस्या की जानकारी

GST नेटवर्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि तकनीकी समस्याओं की वजह से पोर्टल में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने CBIC को एक "घटना रिपोर्ट" भेजकर GSTR-1 फाइलिंग की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया है।

GST Tech ने कहा, "GST पोर्टल वर्तमान में तकनीकी समस्याओं के कारण मेंटेनेंस में है। हम उम्मीद करते हैं कि पोर्टल दोपहर 12:00 बजे तक काम करने लगेगा।"

करदाताओं को राहत

गुरुवार से ही GST पोर्टल पर GSTR-1 सारांश जनरेट करने और रिटर्न फाइल करने में समस्याएं आ रही थीं। सरकार का यह निर्णय करदाताओं के लिए राहत भरा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article