सरकार ने कबाड़ बेचकर कमाए ₹4405 करोड़, जानें किस मंत्रालय की हुई सबसे ज्यादा चांदी

सरकार ने 'कबाड़ से कमाई' का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत पिछले 5 सालों में सरकारी दफ्तरों से पुरानी फाइलें और रद्दी हटाकर सरकार ने ₹4405 करोड़ से ज्यादा की भारी-भरकम राशि जुटाई है। आइए बताते हैं किस मंत्रालय की सबसे ज्यादा कमाई हुई है?

अक्सर हम घर के पुराने कबाड़ को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने इसी 'कबाड़' को कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के 'वेस्ट टू वेल्थ' (Waste to Wealth) मंत्र पर चलते हुए भारत सरकार ने साल 2021 से अब तक कबाड़ और पुरानी फाइलों को बेचकर कुल 4,405.28 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय अर्जित की है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सरकारी दफ्तरों में चल रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान ने न केवल खजाना भरा है, बल्कि कार्यालयों की सूरत भी बदल दी है।

Scrap Earning of Gov

किस मंत्रालय ने की सबसे ज्यादा कमाई?

इस कबाड़ निपटान अभियान में रेल मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और कोयला मंत्रालय सबसे आगे रहे हैं। सिर्फ जनवरी 2026 के महीने में ही कबाड़ बेचकर सरकार को 115.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। आंकड़ों की मानें तो दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के दो महीनों के भीतर ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कबाड़ बेचा गया। यह कमाई उन पुरानी मशीनों, लोहे के कबाड़ और रद्दी कागजों से हुई है जो दशकों से सरकारी दफ्तरों के कोनों में धूल फांक रहे थे।

End of Feed