बिजनेस

Mineral Auction:सरकार ने तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी की रद्द, जानें वजह

Mineral Auction Cancels News: ​केंद्र ने पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 21 खदानों की पेशकश करते हुए महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉक की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया था।

Image

खनिजों की नीलामी रुकी।

Photo : iStock

Mineral Auction Cancels News: सरकार ने खानों की बिक्री के तीसरे चरण के तहत तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी है। इनमें एक जम्मू-कश्मीर की लिथियम खान भी शामिल है। बोलीकर्ताओं की संख्या निर्धारित से कम होने की वजह से सरकार ने नीलामी रद्द की है। सरकार यह नीलामी स्वच्छ विकल्प और महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए करने जा रही है।

इन तीन ब्लॉक की नीलामी रद्द

जिन तीन ब्लॉक की नीलामी रद्द की गई है उनमें जम्मू-कश्मीर में सलाल-हैमना लिथियम, टाइटेनियम और बॉक्साइट (एल्युमिनस लेटराइट) ब्लॉक, झारखंड में मस्कानिया-गरेरियाटोला-बारवारी पोटाश ब्लॉक और तमिलनाडु में कुरुंजाकुलम ग्रेफाइट ब्लॉक शामिल हैं। खान मंत्रालय के नोटिस के अनुसार, नीलामी रद्द कर दी गई क्योंकि ‘खनिज नीलामी नियमों के अनुसार आवश्यक संख्या में बोलियां प्राप्त नहीं हुई हैं।’

मंत्रालय ने 14 मार्च को नीलामी के तीसरे चरण में सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की बिक्री शुरू की थी। पहली किस्त में तीन से कम बोलियां प्राप्त करने वाले ब्लॉक को इस दौर के तहत अधिसूचित किया गया था।

महत्वपूर्ण खनिज

ये सात ब्लॉक ग्लूकोनाइट, ग्रेफाइट, निकेल, पीजीई, पोटाश, लिथियम और टाइटेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित हैं और बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं।

पिछले महीने सरकार ने दूसरे चरण में शुरू की गई महत्वपूर्ण खनिजों के 14 ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी थी। पहले चरण में केंद्र ने ठंडी प्रतिक्रिया के कारण बिक्री के लिए रखे गए 20 ब्लॉक में से 13 की नीलामी रद्द कर दी थी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article