सरकार ने'इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना' के लिए 5,532 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड यानी मदरबोर्ड बेस, कैमरा मॉड्यूल, कॉपर लैमिनेट और पॉलीप्रोपिलीन फिल्म (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होने वाले कैपेसिटर के लिए जरूरी) के निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना’ (ईसीएमएस) के तहत मिले 249 प्रस्तावों में से सात परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिनमें कुल 5,532 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से देश का इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों का आयात बिल लगभग 20,000 करोड़ रुपये तक कम हो सकता है।

Ashwini Vaishnaw (1)

इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा क्षेत्र की सात परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।(फोटो क्रेडिट-X)

उन्होंने कहा, 'इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा क्षेत्र की सात परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। आने वाले दिनों में कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से लगभग 20,000 करोड़ रुपये का आयात बिल कम होगा।' केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड यानी मदरबोर्ड बेस, कैमरा मॉड्यूल, कॉपर लैमिनेट और पॉलीप्रोपिलीन फिल्म (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होने वाले कैपेसिटर के लिए जरूरी) के निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

End of Feed