बिजनेस

DLF Share Price Target: 1 साल में मिला 130 फीसदी रिटर्न! दिग्गज एक्सपर्ट ने बताए इस शेयर में कमाई के मौके

DLF Share Price: डीएलएफ शेयर पर ET Now Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट ने राय दी है। उन्होंने इस स्टॉक का सपोर्ट प्राइस और शेयर प्राइस टारगेट के बारे में बताया है। कंपनी का स्टॉक पिछले 2 हफ्ते में 2.24 फीसदी उछला है। पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर 4.92 फीसदी उछला है।

Image

DLF Share को BUY करने की राय।

Photo : Twitter

DLF Share Price Target: शुक्रवार को डीएलएफ शेयर में गिरावट देखने को मिली। यह 1.19 फीसदी टूट कर 849.50 रुपये पर बंद हुआ। ET Now Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी रणनीति बताई है साथ ही एक्सपर्ट ने इस स्टॉक के लिए टारगेट भी बताया है। 2 साल में करीब 130.78 फीसदी का रिटर्न देने वाले इस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने क्या राय दी है चलिए इसके बारे विस्तार से जानते हैं...

DLF Share Price Target: दिग्गज से जानिए शेयर प्राइस टारगेट

ET Now Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट ने DLF Share को BUY करने की राय दी है। उन्होंने DLF का टारगेट 950 रुपये का बताया है और इस स्टॉक का सपोर्ट 800 रुपये सेट किया है।

यहां देखें पूरा वीडियो-

DLF Share Price History

BSE एनालिटिक्स के मुताबिक, कंपनी का स्टॉक पिछले 2 हफ्ते में 2.24 फीसदी उछला है। पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर 4.92 फीसदी उछला है। पिछले 1 साल में कंपनी के स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 76.70 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 2 साल में करीब 130.78 फीसदी का रिटर्न दिया है।

DLF का मार्केट कैप

BSE की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी का मार्केट कैप 2,10,277.73 करोड़ रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 967 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 473.20 रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article