Google losses 100 Billion Dollar: टेक कंपनी गूगल को बड़ा झटका लगा है। एक गलत जवाब ने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को 100 अरब डॉलर (करीब 8200 करोड़ रुपये) डुबा दिए। बुधवार को गूगल के पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर 8 फीसगी गिरकर 99.05 डॉलर पर पहुंच गए। और इस गिरावट की वजह से कंपनी को 100 अरब डॉलर डूब गए। असल में कंपनी ने गूगल के नए चैटबॉट बार्ड के एक प्रमोशनल वीडियो में गलत जानकारी दी और उसका खामियाजा कंपनी को उठाना पड़ा। इस एक गलत से निवेशकों में खलबली मच गई। और यह आशंका फैल गई कि गूगल का चैटबॉट प्रतिद्वंद्वी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के चैटबॉट से कैसे मुकाबला करेगा ?
क्या है मामला
असल में पूरा मामला दो दिग्गज कंपनियों के चैटबॉट की लड़ाई का है। जब माइक्रोसॉफ्ट के बहुचर्चित चैटबॉट ChatGPT आया है, उसके बाद अल्फाबेट भी नए चैटबॉट को लाने की तैयारी में था। इसी कड़ी में कंपनी ने अपना चैटबॉट Bard लॉन्च किया है। कंपनी ने ट्विटर पर इसका एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया। और यही एक सवाल और उसके गलत जवाब ने कंपनी के 100 अरब डॉलर डुबा दिए।
क्या था सवाल और जवाब
असल में इस वीडियो में गूगल के चैटबॉट से एक व्यक्ति ने पूछा था कि James Webb Space Telescope ने ऐसा क्या खोजा है, जो में अपने नौ साल के बच्चे को बता सकूं। इस पर Bard ने कई जवाब दिए। इसमें एक जवाब में उसने बताया कि इस टेलीस्कोप से पहली बार पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर किसी ग्रह की तस्वीर ली गई। जो कि गलत जानकारी थी। क्योंकि यह काम सबसे पहले यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के वैरी लॉर्ज टेलीस्कोप ने साल 2004 में किया था।
क्योंकि इस सवाल ने Bard की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए। इसलिए उसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।
