NSDL आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी, GMP में आया उछाल

NSDL IPO: NSDL IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कुल 3.51 करोड़ शेयरों के लिए 144.03 करोड़ शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिटेल निवेशकों ने 7.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 34.98 गुना और क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 103.97 गुना सब्सक्रिप्शन दिया। ब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जो संभवतः 4 अगस्त 2025 को होगा।

NSDL IPO: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहा और इसे निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ के आखिरी दिन इसे कुल 41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे बाजार में इसकी मजबूत मांग साफ नजर आई।

NSDL IPO

NSDL IPO (Pic Credit : iStock)

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

NSDL IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कुल 3.51 करोड़ शेयरों के लिए 144.03 करोड़ शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिटेल निवेशकों ने 7.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 34.98 गुना और क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 103.97 गुना सब्सक्रिप्शन दिया। अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जो संभवतः 4 अगस्त 2025 को होगा। 5 अगस्त को जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और जिनको शेयर नहीं मिलेंगे, उनके रिफंड की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो जाएगी। इसके बाद NSDL IPO की लिस्टिंग 6 अगस्त को BSE और NSE पर प्रस्तावित है।

End of Feed