NSDL IPO: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहा और इसे निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ के आखिरी दिन इसे कुल 41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे बाजार में इसकी मजबूत मांग साफ नजर आई।
कितना मिला सब्सक्रिप्शन?
NSDL IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कुल 3.51 करोड़ शेयरों के लिए 144.03 करोड़ शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिटेल निवेशकों ने 7.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 34.98 गुना और क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 103.97 गुना सब्सक्रिप्शन दिया। अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जो संभवतः 4 अगस्त 2025 को होगा। 5 अगस्त को जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और जिनको शेयर नहीं मिलेंगे, उनके रिफंड की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो जाएगी। इसके बाद NSDL IPO की लिस्टिंग 6 अगस्त को BSE और NSE पर प्रस्तावित है।
IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
BSE पर
- [https://www.bseindia.com/investors/appli\_check.aspx](https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) पर जाएं
- Issue Type में ‘Equity’ चुनें
- ‘Issue Name’ में NSDL का नाम चुनें
- अपना Application Number या PAN डालें
- कैप्चा भरें और ‘Search’ क्लिक करें
NSE पर
- NSE की वेबसाइट के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं
- ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें
- Symbol में ‘NSDL’ चुनें
- PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें
- ‘Submit’ करें
GMP में भी उछाल
NSDL IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी मजबूत बना हुआ है। 3 अगस्त को GMP ₹120 तक पहुंच गया, जो एक दिन पहले ₹118 था। इस हिसाब से, IPO की कीमत ₹800 प्रति शेयर के मुकाबले लिस्टिंग प्राइस ₹920 तक हो सकता है। यानी निवेशकों को करीब 15% लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
