Pilot: पायलट की नौकरी चाहने वालों के लिए बल्ले-बल्ले, भारत में अगले 5 साल बनेंगे 50 और एयरपोर्ट, 20000 पायलटों की होगी जरुरत

Pilot: नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि पिछले 10 साल में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 157 हो गई है। अगले पांच वर्ष में देश में 50 और हवाई अड्डे होंगे। कम से कम 20,000 पायलटों की जरुरत होगी।

Pilot: नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने गुरुवार को भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक बताते हुए कहा कि देश में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए आने वाले वर्षों में कम से कम 20,000 पायलटों की जरुरत होगी। ‘उड़ान भवन’ में पायलटों के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक पर्सनेल लाइसेंस’ (ईपीएल) की शुरुआत करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विमानन क्षेत्र हमेशा से संपर्क, आर्थिक वृद्धि और प्रौद्योगिकी की रीढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में देश में 50 और हवाई अड्डे होंगे। पिछले 10 साल में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 157 हो गई है।

pilot, pilot jobs, udan bhawan

बढ़ेगी पायलटों की नौकरी (तस्वीर-Canva)

नायडू ने कहा कि हम एक बहुत महत्वाकांक्षी आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। अगर आप विमानन क्षेत्र को देखें, तो हमारे पास 1,700 विमान के ऑर्डर हैं जो भारतीय बेड़े में आने वाले हैं। आने वाले दिनों में हम इतनी अधिक वृद्धि देखेंगे, निकट भविष्य में कम से कम 20,000 पायलट की आवश्यकता होगी। मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है।

End of Feed