Goli Pop Soda: दुनिया भर में बिकेगी 'कंचे वाली बोतल', अमेरिका, यूरोप और गल्फ देशों में शुरू हुआ एक्सपोर्ट

Goli Pop Soda Export: नए गोली पॉप सोडा ब्रांड के तहत यूएस, यूके, यूरोप और गल्फ देशों में भारत के पारंपरिक बेवरेज गोली सोडा का ट्रायल निर्यात सफल रहा है। यह जानकारी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा रविवार को दी गई। एपीडा द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी रिटेल चेन में से एक लुलु हाइपरमार्केट को भी लगातार डिलीवरी सुनिश्चित की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंचे वाली बोतल का हुआ ग्लोबल लॉन्च
  • अमेरिका, यूरोप और गल्फ देशों बिकेगी
  • लुलु हाइपरमार्केट में भी बिकेगी

Goli Pop Soda Export: नए गोली पॉप सोडा ब्रांड के तहत यूएस, यूके, यूरोप और गल्फ देशों में भारत के पारंपरिक बेवरेज गोली सोडा का ट्रायल निर्यात सफल रहा है। यह जानकारी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा रविवार को दी गई। एपीडा द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी रिटेल चेन में से एक लुलु हाइपरमार्केट को भी लगातार डिलीवरी सुनिश्चित की है। लुलु आउटलेट्स में हजारों बोतलें स्टॉक की गई हैं, जिन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Goli Pop Soda Export

कंचे वाली बोतल का हुआ ग्लोबल लॉन्च

ये भी पढ़ें -

End of Feed