बंग्लादेश से सोने की तस्करी, 11 के पास मिला 19 करोड़ का गोल्ड, ऐसे चलता थे खेल

Gold Smuggling In India: अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच को मुंबई में, दो को वाराणसी में और चार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया। विदेश से लाये गए सोने की तस्करी सड़क और रेलगाड़ियों से करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

Gold Smuggling In India:राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में एक अभियान चलाकर तीन स्थानों से 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त करने के साथ ही तस्करी गिरोह के 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ।डीआरआई के अनुसार, यह गिरोह बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करता था और उसे मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र में) तथा वाराणसी (उत्तर प्रदेश) आदि में भेजता था। डीआरआई ने शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी, नागपुर और मुंबई में एक समन्वित अभियान चलाकर विदेश से लाये गए सोने की तस्करी सड़क और रेलगाड़ियों से करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया।

gold smuugling

सोने की तस्करी बढ़ी

ट्रेन में धर दबोचा

डीआरआई की नागपुर टीम ने शुक्रवार शाम नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोने के दो तस्करों को उस समय पकड़ा जब वे कोलकाता से आने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे। टीम ने दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम विदेशी मार्का सोना बरामद किया। उनसे पूछताछ के बाद उन दो लोगों की भी पहचान की गयी, जो तस्करी वाले सोने प्राप्त करने वाले थे और अंतत: उन्हें पकड़ लिया गया। वाराणसी में एजेंसी की टीम ने एक कार का तीन घंटे तक पीछा करने और जंगल में तलाशी अभियान चलाने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के पास से 18.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे कार के हैंडब्रेक के नीचे बनी एक जगह में छिपाया गया था।

End of Feed