Gold Silver Rate Today 29 March 2023: ग्लोबल लेवल पर मांग के कारण बुधवार को सोना सस्ता हो गया । दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपये गिरकर 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि चांदी की कीमतों में तेजी दिखी है। चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके पहले सोना पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था।
सोना-चांदी के रेट
विदेश में कैसा रहा बाजार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।
गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की हाजिर कीमत 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
वायदा कारोबार में कैसा रहा हाल
कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 256 रुपये घटकर 58,786 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 256 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 2,640 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों में कमी करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,978.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।
वहीं मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 260 रुपये की गिरावट के साथ 70,324 रुपये प्रति किग्रा रह गया।मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 260 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,324 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 14,023 लॉट का कारोबार हुआ।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस रह गई।
