बिजनेस

एक लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, 24 घंटे में इतने हजार बढ़ गए दाम गोल्ड

Gold Price Today: 22 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 92,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़कर 76,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है।

Image

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना का दाम (तस्वीर-canva)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और बुधवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया। आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में बीते 24 घंटे में 1,477 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,477 रुपये बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 93,102 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 92,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़कर 76,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड के 6 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.90 प्रतिशत बढ़कर 95,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है। गोल्ड के दाम 3,320 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। सोने के दाम में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता को माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार से लोग सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड में निवेश कर रहे हैं, जिससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिल रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष, कायनात चैनवाला ने कहा कि बढ़ते व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के कारण गोल्ड ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप के नवीनतम नीतिगत कदमों से वैश्विक स्तर पर निवेशकों में घबराहट बढ़ रही है। निवेशक अब आगामी अमेरिकी खुदरा बिक्री डेटा और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, जो बुधवार को होने वाला है।

2025 की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 18,417 रुपये या 24 प्रतिशत बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article