सोना होगा और सस्ता, कितनी होगी गिरावट, बैंक ऑफ अमेरिका की भविष्यवाणी, क्या दोहराएगा पिछला इतिहास?

BofA Gold Price Forecast: बैंक ऑफ अमेरिका ने चेतावनी दी है कि 1980 और 2011 जैसे संकेत फिर दिख रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतें और गिर सकती हैं।

BofA Gold Price Forecast : दुनियाभर में सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाने वाले सोने को लेकर Bank of America (BofA) ने एक अहम चेतावनी दी है। बैंक के टेक्निकल रणनीतिकारों का मानना है कि इस साल शुरू हुई सोने की गिरावट अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले महीनों में कीमतों (Gold Prices) में और बड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है। BofA का कहना है कि मौजूदा चार्ट और तकनीकी संकेत वही कहानी दोहरा रहे हैं, जो 1980 और 2011 में सोने के बड़े शिखर के बाद देखने को मिली थी।

BofA Gold Price Forecast, Gold Prices, Bank of America, Gold Price Correction, Gold Market Outlook

सोने पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! BofA ने जताई भारी गिरावट की आशंका

पुराने रिकॉर्ड से मिल रहे हैं संकेत

BofA के मुताबिक सोने की कीमतों में इस समय जो तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं, वे पहले भी बड़े गिरावट वाले दौर से पहले नजर आए थे। बैंक के रणनीतिकार पॉल सियाना (Paul Ciana) और उनकी टीम का कहना है कि मौजूदा गिरावट केवल 24 सप्ताह पुरानी है, जबकि इससे पहले सोने में करीब 121 सप्ताह तक लगातार तेजी रही थी। ऐसे में इतनी लंबी तेजी के मुकाबले अभी तक आई गिरावट काफी छोटी मानी जा रही है। उनका मानना है कि इतिहास को देखें तो सोने में बड़ी तेजी के बाद अक्सर लंबी अवधि तक गिरावट का दौर चलता है। इसलिए मौजूदा सुधार अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

End of Feed