बिजनेस

Gold Price Today: फिर बढ़े सोना के दाम, चांदी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में 24, 22 कैरेट क्या है भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 7, 2024, 07:29 PM IST

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 07 February 2024: सोना की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों गिरावट हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 07 February 2024: सोना की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई लेकिन चांदी में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतें 170 रुपए उछलकर 63,370 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन यह 63,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी 300 रुपए गिरकर 74,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि पिछले दिन यह 74,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

शुद्धता06/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)07/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 999 6247962646
सोना 995 6222962395
सोना 916 5723157384
सोना 750 4685946985
सोना 585 3655036648
चांदी 999 6998469866
गुडरिटर्नस के मुताबिक 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | 07 February 2024 City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई58,50063,82047,920
मुंबई58,00063,23047,450
नई दिल्ली58,15063,33047,580
कोलकाता58,00063,23047,450
लखनऊ58,15063,33047,580
अयोध्या58,15063,33047,580
गुरुग्राम58,15063,33047,580
गाजियाबाद58,15063,33047,580
नोएडा58,15063,33047,580
पटना58,05063,28047,500
अहमदाबाद58,05063,33047,500
जयपुर58,15063,33047,580
चंडीगढ़58,15063,33047,580
भूवनेश्वर58,00063,23047,450
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से तेजी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 170 रुपए बढ़कर 63,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,033 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article