Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 September 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक गिरावट के साथ 1,54,456 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,078.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 1 सितंबर 2026
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| सोने की शुद्धता | 10 ग्राम भाव |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹154910 |
| 22 कैरेट सोना | ₹142001 |
| 20 कैरेट सोना | ₹129092 |
| 18 कैरेट सोना | ₹116183 |
| 16 कैरेट सोना | ₹103273 |
| 14 कैरेट सोना | ₹90364 |
| 12 कैरेट सोना | ₹77455 |
| 10 कैरेट सोना | ₹64546 |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| मुंबई | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| कोलकाता | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| चेन्नई | ₹156770 | ₹143700 | ₹121400 |
| पटना | ₹156820 | ₹143750 | ₹117900 |
| लखनऊ | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| मेरठ | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| अयोध्या | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| कानपुर | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| गाजियाबाद | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| नोएडा | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| गुरुग्राम | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| चंडीगढ़ | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| जयपुर | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| लुधियाना | ₹156920 | ₹143850 | ₹118000 |
| गुवाहाटी | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| इंदौर | ₹156820 | ₹143750 | ₹117900 |
| अहमदाबाद | ₹156820 | ₹143750 | ₹117900 |
| वडोदरा | ₹156820 | ₹143750 | ₹117900 |
| सूरत | ₹156820 | ₹143750 | ₹117900 |
| नागपुर | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| पुणे | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| नासिक | ₹156800 | ₹143730 | ₹117880 |
| बैंगलोर | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| भुवनेश्वर | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| रायपुर | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
| हैदराबाद | ₹156770 | ₹143700 | ₹117850 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के कारण कारोबारियों की धारणा पर असर पड़ा और पीली धातु की कीमतें 1,500 रुपये टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,448.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट हाल के सप्ताहों में सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद लगातार हो रही मुनाफासूली को भी दिखाती है। कारोबारी अपने जमा सौदों को कम कर रहे हैं क्योंकि सोना अपनी पिछली तेजी को बनाए रखने में नाकाम रहा।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद सोने की कीमतें दबाव में रहीं। इस भाषण से सितंबर की बैठक में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा और हालिया गिरावट का दौर जारी रहा।
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद हाजिर सोना कम कीमत पर कारोबार कर रहा है और 4,440 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। नए हमलों से तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
सर्राफा बाजार पर अमेरिका और ईरान के बीच नए सैन्य हमलों के बाद तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर पड़ा। ऊर्जा की ऊंची कीमतों से महंगाई की चिंताएं बढ़ गई और सख्त मौद्रिक नीति की संभावना मजबूत हो गई।
