Gold Price Today, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना-चांदी की कीमतों आज भी बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 63,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 63,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपए उछलकर 79,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले बंद में यह 79,100 रुपए पर बंद हुई थी। नीचे जानिए आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है?
| शहर | 22 कैरेट (कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (कीमत रुपए में) |
| नई दिल्ली | 58,100 | 63,350 | 47,540 |
| कोलकाता | 58,000 | 63,230 | 47,450 |
| मुंबई | 58,000 | 63,230 | 47,450 |
| चेन्नई | 58,600 | 63,550 | 48,000 |
| लखनऊ | 58,100 | 63,380 | 47,540 |
| पटना | 58,050 | 63,280 | 47,490 |
| पुणे | 58,000 | 63,230 | 47,450 |
| अहमदाबाद | 58,050 | 63,280 | 47,490 |
| जयपुर | 58,100 | 63,380 | 47,540 |
| नागपुर | 58,000 | 63,230 | 47,450 |
| चंडीगढ़ | 58,100 | 63,380 | 47,540 |
| सूरत | 58,050 | 63,280 | 47,490 |
| भूवनेश्वर | 58,000 | 63,230 | 47,450 |
सोना और चांदी के दाम फिर बढ़े
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए कल और आज के भाव।
| शुद्धता | 21/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) | 22/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 62335 | 62844 |
| सोना 995 | 62086 | 62592 |
| सोना 916 | 57098 | 57565 |
| सोना 750 | 46751 | 47133 |
| सोना 585 | 36466 | 36764 |
| चांदी 999 | 74550 रुपए प्रति किलो | 74918 रुपए प्रति किलो |
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी क्रमश: 2,050 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,050 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो ग्लोबल मार्केट में पिछले बंद से 13 अमेरिकी डॉलर अधिक है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को तीसरी तिमाही के लिए अमेरिकी विकास दर में गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स अगस्त की शुरुआत से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।
