बिजनेस

सोना 1400 रुपये उछला, चांदी 98000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची, जानें अपने शहर का रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के चलते 24 कैरेट सोना 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हालांकि सोने की कीमत में गिरावट आई है। विश्लेषकों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Image

सोना-चांदी की कीमतें।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बढ़ी हुई खरीदारी के चलते सोने की कीमत में 1,400 रुपये का उछाल आया और यह 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी साझा की।

99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,400 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इसके पहले बृहस्पतिवार को 99.9% और 99.5% शुद्धता वाला सोना क्रमशः 95,050 रुपये और 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में भी 1,000 रुपये की वृद्धि हुई, जो अब 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 50.85 डॉलर या 1.57% की गिरावट के साथ 3,189.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹86090₹93920₹70940
मुंबई में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
दिल्ली में सोना का भाव₹86240₹94070₹70560
कोलकाता में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
पटना में सोना का भाव₹86140₹93970₹70480
जयपुर में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
लखनऊ में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
गुरुग्राम में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
गाजियाबाद में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
नोएडा में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
अयोध्या में सोना का भाव₹86240₹9,4070₹70560
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
अमरावती में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
हैदराबाद में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
बेंगलुरु में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
गुवाहाटी में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
केरल में सोना का भाव₹86090₹93920₹70440
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹86240₹94070₹70560
अहमदाबाद में सोना का भाव₹86240₹94070₹70560

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन और चीन जैसे प्रमुख देशों के बीच संभावित व्यापार समझौतों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा और सोने की कीमत लगभग 3,200 डॉलर के स्तर पर बनी रही।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती के संकेत न मिलने से सर्राफा बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी रही।

कोटक सिक्योरिटीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने बताया कि निवेशक अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जिंस विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की खुली बाजार समिति की सदस्य मैरी डेली की आगामी टिप्पणी को भी ध्यान से देख रहे हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article