Gold Price Target : गोल्ड में अब क्या गड़बड़ी, क्यों फिर से शुरू हुआ लुढ़कने वाला दौर?

गोल्ड और सिल्वर के निवेशकों को फिर झटका लगा है। क्योंकि, फिर से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड में अगस्त के आखिर में नया मोमेंटम बनता दिखा, था लेकिन अब फिर से लुढ़क रहा है।

Gold Price Vs Dollar and Bond Yield : सोने की कीमत में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिल रही है। 25 अगस्त को $4,696 प्रति औंस का स्तर छूने के बाद Gold करीब $4,283 तक फिसल गया है। यानी हाल के ऊपरी स्तर से करीब 8.8% की गिरावट आ चुकी है। अब सवाल है कि आखिर सोने में फिर इतनी बिकवाली क्यों शुरू हो गई और क्या निवेशकों को इससे घबराने की जरूरत है? दरअसल, इस बार Gold पर एक साथ कई दबाव बन रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा दबाव US Treasury bond yields का है। इसके बाद मजबूत US Dollar और Federal Reserve की ब्याज दरों को लेकर बदलती बाजार उम्मीदें हैं।

Gold Price prediction

गोल्ड की कीमत में गिरावट का नया दौर

सबसे बड़ा विलेन Bond Yield

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक Gold ऐसी संपत्ति है, जिससे नियमित ब्याज नहीं मिलता। इसलिए जब US Treasury जैसे सुरक्षित एसेट की यील्ड बढ़ती है, तो निवेशकों के लिए गोल्ड रखने की लागत cost बढ़ जाती है। अभी US 10-year Treasury Yield करीब 4.8% के आसपास पहुंच गई है, जबकि 30-Year Yield भी 5.28% के आसपास बनी हुई है। ऐसे में बड़े संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) के सामने सवाल होता है कि बिना यील्ड वाले Gold में पैसा रखा जाए या सुरक्ष सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाया जाए, जहां ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। यही वजह है कि ट्रेजरी यील्ड में उछाल आते ही गोल्ड पर दबाव बढ़ जाता है।

End of Feed