Gold-Silver Prices: एक हफ्ते के निचले स्तर पर सोना, चांदी 7500 रुपये लुढ़की, इसके पीछे क्या हैं मुख्य कारण?

Gold-Silver Prices: रुपये में मजबूती और वैश्विक सुस्ती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों इससे हफ्ते लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं।

Gold-Silver Prices : देश के सर्राफा बाजार में इस हफ्ते बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार सुस्ती देखने को मिल रही है। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये की मजबूती और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते बुधवार को सोना और चांदी दोनों ही बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू स्तर पर पिछले कुछ दिनों में निवेशकों की बिकवाली और कमजोर हाजिर मांग के कारण सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है, जिससे इनकी कीमतें एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों (9 अक्टूबर) से अब तक कुल मिलाकर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 3,600 रुपये और चांदी में भारी-भरकम 7,500 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

Gold Price, silver price, bullion market, gold rate today, silver rate today, MCX gold futures, silver futures

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता यानी 24 कैरेट वाला सोना 1,800 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोने का बंद भाव 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 20.51 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत टूटकर 4,140.69 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

End of Feed