बिजनेस

Right Time To Sell Gold: सोना 88000 के पार, क्या बेचकर निकलने का है सही समय या और रेट चढ़ने का करें इंतजार, जानिए जवाब

Right Time To Buy Gold: इस समय सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 88256 रु पहुंच गया है। ऐसे में जिन लोगों ने कम रेट पर सोना खरीदा होगा, उनके मन में ख्याल आ रहा होगा कि क्या उन्हें सोना बेचकर मुनाफा कमा लेना चाहिए या अभी और इंतजार करना चाहिए? यहां हम आपको बताएंगे कि जानकार इस मामले पर क्या कहते हैं।

Image

सोना बेचने का सही समय

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिकॉर्ड स्तर पर सोने के दाम
  • 88000 के पार निकले रेट
  • बेचने के लिए है सही समय

Right Time To Buy Gold: इस समय सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 88256 रु पहुंच गया है। ऐसे में जिन लोगों ने कम रेट पर सोना खरीदा होगा, उनके मन में ख्याल आ रहा होगा कि क्या उन्हें सोना बेचकर मुनाफा कमा लेना चाहिए या अभी और इंतजार करना चाहिए? यहां हम आपको बताएंगे कि जानकार इस मामले पर क्या कहते हैं।

ये भी पढ़ें -

मुनाफा निकालने का सही समय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका लगातार यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम कराने की कोशिश कर रहा है। इससे सोने की कीमतों में नरमी आ सकती है। जानकार निवेशकों को इस समय सोना बेचकर मुनाफा कमाने का सुझाव दे रहे हैं।

निवेश करने का सही समय है या नहीं

जानकारों का मानना है कि जो निवेशक सोने में निवेश करने में रुचि रखते हैं, उन्हें इंतजार करना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे मंगलवार को रूस से बात करेंगे और पिछले तीन सालों से चल रहे तनाव को रूस भी नहीं झेल सकता। यह निश्चित रूप से नुकसानदेह है। रूस भी पहले की तरह स्वतंत्र रूप से व्यापार करना चाहेगा।

शांति वार्ता होने की उम्मीद काफी ज्यादा है। इससे सोने की कीमतों में नरमी आ सकती है।

कीमतों में गिरावट का जोखिम भी बढ़ रहा

जानकारों के अनुसार जैसे-जैसे सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, कीमत में गिरावट का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। इसलिए, सोना बेचने और मुनाफा कमाने का यह अच्छा समय है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो भी मुनाफा कमाता है, उसे मौजूदा कीमतों में निवेश करके इस्तेमाल कर सकता है। यानी कि अभी बेचें और फिर गिरावट पर फिर से निवेश कर दें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article