एक महीने के निचले स्तर पर सोने की कीमतें,खरीदने का सही समय !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 06:19 PM IST

Gold Price and Future Prospects: शुक्रवार को सोने की कीमतें 56 हजार रुपये से भी नीचे चली गईं। इसके पहले बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। जो शुक्रवार को 285 रुपये गिरकर प्रति ग्राम 55,950 रुपये पर आ गईं।

Gold Price and Future Prospects: सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमतें 56 हजार रुपये से भी नीचे चली गईं। इसके पहले बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,235 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जो कि शुक्रवार को 285 रुपये और गिरकर प्रति ग्राम 55,950 रुपये पर आ गया है। कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह ग्लोबल लेवल पर बदलती परिस्थितियां हैं।

gold price

सोने की कीमतों में गिरावट का दौर

क्यों गिर रही हैं सोने की कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 285 रुपये की गिरावट के साथ 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसकी प्रमुख वजह ग्लोबल स्तर पर कमजोर मांग हैं। सोने की कीमतों में गिरावट का असर चांदी की कीमत में भी दिखा है। शुक्रवार को चांदी की कीमतें 620 रुपये कम होकर 65,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

End of Feed