बिजनेस

एक महीने के निचले स्तर पर सोने की कीमतें,खरीदने का सही समय !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 06:19 PM IST

Gold Price and Future Prospects: शुक्रवार को सोने की कीमतें 56 हजार रुपये से भी नीचे चली गईं। इसके पहले बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। जो शुक्रवार को 285 रुपये गिरकर प्रति ग्राम 55,950 रुपये पर आ गईं।

Image

सोने की कीमतों में गिरावट का दौर

Gold Price and Future Prospects: सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमतें 56 हजार रुपये से भी नीचे चली गईं। इसके पहले बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,235 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जो कि शुक्रवार को 285 रुपये और गिरकर प्रति ग्राम 55,950 रुपये पर आ गया है। कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह ग्लोबल लेवल पर बदलती परिस्थितियां हैं।

क्यों गिर रही हैं सोने की कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 285 रुपये की गिरावट के साथ 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसकी प्रमुख वजह ग्लोबल स्तर पर कमजोर मांग हैं। सोने की कीमतों में गिरावट का असर चांदी की कीमत में भी दिखा है। शुक्रवार को चांदी की कीमतें 620 रुपये कम होकर 65,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें गिरावट के 1,821 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमतें गिरावट के साथ 21.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस गिरावट की वजह रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि उम्मीद से कहीं बेहतर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के आने तथा फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के टिप्पणी आने से सोने में गिरावट रही।

आगे कैसी रह सकती हैं कीमतें

काम ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह के अनुसार, सोने की कीमत में तत्काल गिरावट की वजह अमेरिका के आर्थिक आंकड़े हैं। महंगाई के प्रमुख सूचकांक PPI में जनवरी में बढ़ोतरी देखी गई है। जिसने फेड रिजर्व की चिंताएं बढ़ा दी है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि महंगाई नियंत्रित करने के लिए फेड रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा आर्थिक आंकड़ों की वजह से डॉलर इंडेक्स में डॉलर 104 के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में सोना खरीदना और महंगा हो गया है। मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोना निवेश के लिए कम आकर्षक होगा। हालांकि अगर अगले एक साल के नजरिए से देखा जाय तो महंगाई कम होने पर सोने की कीमतें बढ़ेंगी। और MCX पर उसकी कीमतें 56,800-57,200 स्तर पर पहुंच सकती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article