Gold Outlook: 2025 में 85000 रु तक जाएगा सोना ! महंगाई-ब्याज दर-वैश्विक तनाव से तय होगी चाल

Gold Outlook For 2025: दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 2024 में दरों में ढील दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तीन कटौतियाँ कीं और 2025 में दो और कटौतियाँ करने की योजना बनाई, जिससे सोने के लिए संभावनाएँ सकारात्मक बनी रहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 में सोने होगा महंगा
  • 85000 तक जाएगा भाव
  • जानकारों को है उम्मीद

Gold Outlook For 2025: साल 2024 सोने के लिए काफी शानदार वर्ष रहा। सोने ने 2024 में 27% की बढ़त हासिल की। ये 2010 के बाद से इसका सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन रहा। सोने की कीमतों में उछाल के पीछे कई फैक्टर हैं। इनमें फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती, भू-राजनीतिक जोखिमों और महंगाई और अस्थिरता से बचाव शामिल है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने ने इस साल एक नया रिकॉर्ड बनाया। तीसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 100 बिलियन डॉलर को पार कर गई। वहीं केंद्रीय बैंकों ने अक्टूबर 2024 तक 745 टन सोना खरीदकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोने की खरीदारी में पांच गुना वृद्धि दर्ज की। ऐसे 2025 में सोना कहां तक पहुंच सकता है। आगे जानते हैं।

Gold Outlook For 2025

2025 में सोने होगा महंगा

ये भी पढ़ें -

कौन-से फैक्टर होंगे अहम

मौद्रिक नीति : दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 2024 में दरों में ढील दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तीन कटौतियाँ कीं और 2025 में दो और कटौतियाँ करने की योजना बनाई, जिससे सोने के लिए संभावनाएँ सकारात्मक बनी रहीं।

End of Feed