Gold Price Outlook: इस साल सोने के दाम नहीं बढ़ेंगे! जानें कब लौटेगी तेजी?

ईरान संकट के बीच में भी सोने की कीमत नहीं बढ़ी है। इससे निवेशकों में चिंता है। हमेशा वैश्विक अस्थिरता होने पर सोने की कीमत बढ़ने का ट्रेंड रहा है।

Gold Price Outlook: इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि ईरान संकट के कारण दुनिया में अस्थिरता का माहौल है लेकिन सोने में तेजी नहीं है। इसके उलट सोना सस्ता हुआ है। इससे निवेश्कों के बीच चिंता है। क्या सोने की तेजी खत्म हो गई? गोल्ड एक्सपर्ट इसे नहीं मानते हैं। केडिया एडवाइजरी की गोल्ड रिपोर्ट बताती है कि सोने ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त तेजी दिखाई है। वैश्विक बाजार में 2016 में सोने की कीमत करीब 1,045 डॉलर थी। वहीं, 2026 में 5,600 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा। यह लगभग 438% की तेजी है। ऐसे में मौजूदा गिरावट को बाजार का सामान्य व्यवहार माना जा रहा है, न कि ट्रेंड बदलने का संकेत।

Gold price Outlook

सोने की कीमत

क्यों गिर रहा है सोना?

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अस्थायी कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का बढ़ना, जिससे निवेशक सोने से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों में जा रहे हैं। इसके अलावा, भारत और चीन जैसे बड़े उपभोक्ता देशों में मांग में अस्थायी कमजोरी भी दिखी है। ETF निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और रूस जैसे देशों द्वारा सप्लाई बढ़ाने से भी कीमतों पर दबाव आया है।

End of Feed