Gold Price: 2024 में सोने ने जमकर कराई कमाई, सेंसेक्स-निफ्टी रह गए पीछे, चांदी भी निकली आगे

Gold Return In 2024: 2024 में अब तक बुलियन बनाम इक्विटी के रिटर्न की बात करें बुलियन यानी सोने-चांदी ने इक्विटी मार्केट को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार 2024 में सोने ने 22 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछली दिवाली से अब तक अब तक इसका रिटर्न लगभग 30 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने-चांदी का कमाल
  • सेंसेक्स-निफ्टी से ज्यादा रिटर्न दिया
  • ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना

Gold Return In 2024: हाल के दिनों में शेयर बाजार में काफी कमजोरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ सोना अपने ऐतिहासिक हाई लेवल पर पहुंच गया। यानी सर्राफा बाजार में तेजी आ रही है। शुक्रवार को दिवाली से ठीक पहले सोना 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट विदेशी बाजार में तेजी और त्योहारों से पहले बढ़ती मांग के चलते 77,839 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके साथ ही 2024 में अब तक रिटर्न के लिहाज से सोने ने सेंसेक्स-निफ्टी को पीछे छोड़ दिया है।

Gold Return In 2024

2024 में सोने का रिटर्न

ये भी पढ़ें -

End of Feed