Gold price today: मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की नई सौदेबाजी के चलते वायदा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गई। एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹144 प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ ₹98,018 पर पहुंच गया। कुल मिलाकर इस अनुबंध में 15,311 लॉट का व्यापार हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार भागीदारों की सक्रियता और ताजा सौदों ने कीमतों को सहारा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखने को मिला, जहां न्यूयॉर्क में सोना 0.42% बढ़कर $3,366.66 प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, वायदा भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर
एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ने शुक्रवार को ₹1,06,065 प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि, बाद में हल्की गिरावट के साथ यह ₹1,05,849 पर बंद हुई, जिसमें ₹1,406 या 1.35% की वृद्धि दर्ज की गई। इस अनुबंध में 20,949 लॉट का कारोबार हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
वैश्विक बाजार में भी चांदी की चमक बढ़ी और यह 1.41% उछाल के साथ $36.15 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
इंदौर सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट
स्थानीय बाजार की बात करें तो इंदौर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली।
सोना: ₹500 की गिरावट के साथ ₹97,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹500 की कमी के साथ ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम
चांदी सिक्का: ₹1,150 प्रति नग
कारोबारियों का कहना है कि मांग में हल्की कमजोरी और वैश्विक संकेतों के चलते स्थानीय बाजार में यह गिरावट दर्ज हुई।
