बिजनेस

Gold-Silver Price Today 4 February 2025: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, चांदी भी 93500 के पार, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

जानिए सोना चांदी का ताजा भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 February 2025: बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चढ़ाव जारी है। वहीं मंगलवार को सोने के दाम पिछले बंद 82704 रुपये के मुकाबले 83010 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 93313 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 93793 रुपये प्रति किलो पर हो गया। दिन भर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99982704 रुपये82963 रुपये83010 रुपये
सोना 99582373 रुपये82631 रुपये82678 रुपये
सोना 91675757 रुपये75994 रुपये76037 रुपये
सोना 75062028 रुपये62222 रुपये62258 रुपये
सोना 58548382 रुपये48533 रुपये48561 रुपये
चांदी 99993313 रुपये/किलो93475 रुपये/किलो93793 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹77040 ₹84040₹63640
मुंबई में सोना का भाव₹77040 ₹84040₹63030
दिल्ली में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
कोलकाता में सोना का भाव₹77040 ₹84040₹63030
अहमदाबाद में सोना का भाव ₹77090 ₹84090₹63070
जयपुर में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
पटना में सोना का भाव₹77090 ₹84090₹63070
लखनऊ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
नोएडा में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
अयोध्या में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत मांग आने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लगातार पांचवें सत्र में तेजी के साथ चांदी भी सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में तेज गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख से सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। लगातार पांचवें सत्र में तेजी के साथ चांदी भी सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोना (Gold) वायदा कीमतों में भी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 148 रुपये की तेजी के साथ 82,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 148 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,568 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,786.31 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) के वायदा भाव में भी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 236 रुपये बढ़कर 93,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 236 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 93,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 23,545 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.12 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article