बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 29 November 2024: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 November 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वैलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। यह भी जानिए आज सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 November 2024: सोने-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को सोने का भाव, गुरुवार के बंद भाव 76287 रुपये के मुकाबले बढ़कर 76740 रुपये हो गया। वहीं चांदी का भाव गुरुवार के बंद भाव 87904 रुपये प्रति किलो के मुकाबले शुक्रवार को बढ़कर 89383 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे जानिए आज (शुक्रवार) का ताजा भाव और आपके शहर में क्या है रेट। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99976287 रुपये76738 रुपये76740 रुपये
सोना 99575981 रुपये76431 रुपये76433 रुपये
सोना 91669879 रुपये70292 रुपये70294 रुपये
सोना 75057215 रुपये57554 रुपये57555 रुपये
सोना 58544628 रुपये44892 रुपये44893 रुपये
चांदी 99987904 रुपये/किलो89250 रुपये/किलो89383 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58600
मुंबई में सोना का भाव₹7,0930₹ 77350₹ 58010
दिल्ली में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
कोलकाता में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58010
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70950₹ 77400₹ 58050
जयपुर में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
पटना में सोना का भाव₹ 70950₹ 77400₹ 58050
लखनऊ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
नोएडा में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58050
अयोध्या में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130

सोना की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 607 रुपये की तेजी के साथ 77,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 607 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,174 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का भाव 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,660.73 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,135 रुपये की तेजी के साथ 91,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1,135 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 91,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,278 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 30.67 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article