Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 28th March 2024: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 350 रुपए की तेजी के साथ 67,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 77,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,194 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर की मजबूती है। चांदी की कीमत मामूली तेजी के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का
सोना और चांदी का ताजा भाव जानिए
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 66834 | 66971 | 67252 |
| सोना 995 | 66566 | 66703 | 66983 |
| सोना 916 | 61220 | 61345 | 61603 |
| सोना 750 | 50126 | 50228 | 50439 |
| सोना 585 | 39098 | 39178 | 39342 |
| चांदी 999 | 73997 रुपए किलो | 74011 रुपए किलो | 74127 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 62,500 | 68,180 | 51,200 |
| मुंबई | 61,700 | 67,310 | 50,480 |
| नई दिल्ली | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| कोलकाता | 61,700 | 67,310 | 50,480 |
| लखनऊ | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| अयोध्या | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| गुरुग्राम | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| गाजियाबाद | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| नोएडा | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| पटना | 61,750 | 67,360 | 50,520 |
| अहमदाबाद | 61,750 | 67,360 | 50,520 |
| जयपुर | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
| चंडीगढ़ | 61,850 | 67,460 | 50,605 |
सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 44 रुपये की गिरावट के साथ 66,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 44 रुपए यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 5,253 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,200.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 18 रुपए की तेजी के साथ 74,536 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 18 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,536 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 22,830 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।
