Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 January 2025: बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को सोने का दाम पिछले बंद 80397 रुपये के मुकाबले घटकर 80313 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 90274 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 89750 रुपये किलो हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 80397 रुपये | 80006 रुपये | 80313 रुपये |
| सोना 995 | 80075 रुपये | 79686 रुपये | 79991 रुपये |
| सोना 916 | 73644 रुपये | 73286 रुपये | 60235 रुपये |
| सोना 750 | 60298 रुपये | 60004 रुपये | 60235 रुपये |
| सोना 585 | 47032 रुपये | 46804 रुपये | 46983 रुपये |
| चांदी 999 | 90274 रुपये/किलो | 89725 रुपये/किलो | 89750 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹75260 | ₹82100 | ₹62060 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹75260 | ₹82100 | ₹61580 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹75260 | ₹82100 | ₹61580 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹75310 | ₹82150 | ₹61620 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| पटना में सोना का भाव | ₹75310 | ₹82150 | ₹61620 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹75410 | ₹82250 | ₹61700 |
सोना का वायदा भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 328 रुपये की गिरावट के साथ 79,698 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में फरवरी माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 328 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,698 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 6,333 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,753.23 डॉलर प्रति औंस हो गई।
चांदी का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,084 रुपये की गिरावट के साथ 90,515 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीई) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1,084 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90,515 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 22,127 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.276 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
